फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल के खिलाफ बिना अनुमति रैली करने पर FIR

Fri, 01 Dec 2017 09:30 PM IST
एजेंसी/राजकोट
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
विज्ञापन
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता हार्दिक पटेल और उनके साथी तुषार नंदानी के खिलाफ कथित रूप से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना अनुमति रैली करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात चुनावः केंद्र ने हार्दिक पटेल को दी 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा, बताया जान को खतरा

राजकोट (पश्चिम) के चुनाव अधिकारी पीआर. जानी ने मालवीय नगर थाने को दी शिकायत में कहा कि जिला प्रशासन की अनुमति से इनकार करने के बावजूद हार्दिक पटेल ने 29 नवंबर 2017 को राजकोट में एक रैली को संबोधित किया था। जानी ने आरोप लगाया कि नंदानी ने वार्ड संख्या 8,9 और 10 के पाटीदार लोगों के ‘मिलन समारोह’ के लिए अनुमति मांगी थी।

इस समारोह में पाटीदार समुदाय के नेताओं की तरफ से लोगों को संबोधित किया जाना था। इसके बाद पीएएसएस ने इसी दिन और इसी समय पर ‘महाक्रांति रैली’ की अनुमति मांगी। जानी ने कहा, ‘कानून व्यवस्था के कारण हमने दोनों कार्यक्रमों की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।’
विज्ञापन


पढ़ें: हार्दिक-कांग्रेस पर BJP का तंज- मूर्ख ने मूर्ख की बात मानी, 50% से ज्यादा आरक्षण संभव नहीं

शिकायत में कहा गया कि इनकार करने के बावजूद पीएएसएस ने यह रैली आयोजित की और इसमें 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। हार्दिक ने इस रैली को संबोधित भी किया। शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें