फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: दलित नेता जिग्नेश मेवानी पहुंचे दिल्ली, भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 15 Nov 2017 06:19 PM IST
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
jignesh mevani - फोटो : PTI
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव नया मोड़ लेता जा रहा है। गुजरात के युवा दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस कर राज्य की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने विरोधियों को बदनाम करने के लिए साजिश रच रही है और जानबूझकर सीडी जैसी चीजें सामने लाई जा रही हैं। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि विकास का मॉडल गलत है।
विज्ञापन
  जिग्नेश ने इस संबंधा में भाजपा को एक खुला खत भी लिखा। खत में उन्होंने पिछले दिनों वायरल हुई पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की सीडी को राजनीति से प्रेरित बताया और इसे फर्जी करार दिया। 
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। आज पूरा गुजरात असंतोष के दौर से गुजर रहा है। दलित हो, पाटीदार हो या फिर आंगनवाड़ी और आशा में कार्यरत महिलाएं, सभी सड़कों पर हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले जिग्नेश ने ट्वीट करके कहा था कि हार्दिक पटेल तुम चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं। सेक्स करना मूलभूत अधिकार है, किसी को आपकी निजता में दखल देने का अधिकार नहीं है। वहीं आज उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर ओपन लेटर लिखा है।

पढ़ें:  'पद्मावती' पर राजपूतों की चेतावनी, 'सिर कटाकर इतिहास रचा था अब सिर गिनाकर रचा जाएगा'

इसमें उन्होंने लिखा है कि यह सीडी राजनीति के गंदे चेहरे को दिखा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी मिलकर 24 साल के एक नेता की आवाज को चुप कराने में लगी हुई है। मेवानी ने लिखा है कि बीजेपी उन मुद्दों पर फोकस करना चाहिए जो उसने 2012 के चुनावी घोषणा पत्र में लिखे थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के दो वीडियो वायरल होने के बाद हार्दिक चर्चा में बने हुए हैं। एक वीडियो में हार्दिक से मिलता जुलता कोई एक महिला के साथ होटल के एक कमरे में दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में हार्दिक की तरह दिखने वाला एक आदमी दो अन्य व्यक्तियों और एक महिला के साथ आराम करता हुए दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें