गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले सामने आई एक सीडी ने प्रदेश की राजनीति में तहलका मचा दिया है। यह सीडी युवाओं में काफी लोकप्रिय हो चुके पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की बताई जा रही है जिसमें वह एक युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः गुजरात: कपिल सिब्बल के साथ पाटीदार नेताओं की मीटिंग, हार्दिक देंगे कांग्रेस का साथ?
हार्दिक पटेल ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि यह उनके आंदोलन को दबाने की साजिश है, उन्होंने कहा की "जिसे जो उखाड़ना है उखाड़ ले उन पर इन चीजों का कोई फर्क नहीं पड़ता"। वहीं सीडी जारी करने वाले युवक ने दावा किया है कि उसके पास हार्दिक और उसके अन्य साथियों की भी कई सीडी हैं। युवक ने हार्दिक से इस मामले में सफाई मांगी है।
बता दें कि कथित सीडी को लेकर काफी दिनों से गुजरात में हंगामा मचा हुआ है। कुछ दिन पहले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया था कि कुछ दिनों में भाजपा के द्वारा उनकी फर्जी सीडी सामने लाई जा सकती है। हार्दिक ने इसे अपनी छवि बिगाड़ने की साजिश बताया था।
यह भी पढ़ेंः अमर उजाला पोल: गुजरात चुनाव में किंग मेकर साबित नहीं होंगे हार्दिक पटेल
हार्दिक के इस दावे के बीच ही गुजरात में एक सीडी की वीडियो तेजी से वायरल होने लगी। दो दिनों से न्यूज चैनलों पर भी इस सीडी के वीडियो दिखाए जा रहे हैं, जिनमें हार्दिक पटेल एक युवती के साथ बैठे दिख रहे हैं।