फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: BJP की 4th लिस्ट जारी, पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन

Tue, 21 Nov 2017 02:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात बीजेपी - फोटो : SELF
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चौथी लिस्ट जारी कर दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस लिस्ट में प्रमुख नाम पीयूष देसाई का है जिनपर बीजेपी ने दोबारा भरोसा जताया है। पीयूष नवसारी से एकबार फिर अपना भाग्य आजमाएंगे।  बीजेपी ने  सोमवार को तीसरी लिस्ट जारी कर 28 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में  वोटिंग होनी है।
विज्ञापन


आज जारी लिस्ट के साथ ही पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का खुलासा हो चुका है। पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन भरे जाने का आज अंतिम दिन है। 

पढ़ें: 1946 के बाद पहली बार ICJ में नहीं होगा ब्रिटेन, दलवीर की जीत को भारत ने बताया 'ऐतिहासिक'

गुजरात में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को होगा।  इस दिन सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीटें शामिल होंगी। सीटों में फेरबदल कर चौंका देने वाली बीजेपी ने पीयूष देसाई को दोबारा से नवसारी सीट से उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि गुजरात में पहले चरण के 19 जिलों की 89 सीटों के नामांकन की अंतिम तारीख 21 नवंबर है, जबकि दूसरे चरण के 93 सीटों के नामांकन की अंतिम तारीख 27 नवंबर है। चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को हिमाचल के साथ ही आएंगे।  इससे पहले शनिवार को भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी की थी। उसमें 36 उम्मीदवारों के नाम सामने आए थे, जिसमें 12 मौजूदा विधायक, एक मंत्री को टिकट नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें