इस बार भाजपा ने स्वरूपजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। स्वरूपजी को कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने 15,601 वोटों से हरा दिया। गीताबेन को कुल 1,02,513 वोट मिले। जबकि, भाजपा उम्मीदवार स्वरूपजी को 86,912 वोट से संतोष करना पड़ा। इन दोनों को छोड़कर अन्य चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन
बनासकांठा जिले की वाव सीट पर इस बार भाजपा ने स्वरूपजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। स्वरूपजी को कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने 15,601 वोटों से हरा दिया। गीताबेन को कुल 1,02,513 वोट मिले। जबकि, भाजपा उम्मीदवार स्वरूपजी को 86,912 वोट से संतोष करना पड़ा। इन दोनों को छोड़कर अन्य चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। निर्दलीय अमीराभाई शंकरलाल असल 27,346 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। हालांकि, वह अपनी जमानत नहीं बचा सके। आम आदमी पार्टी के भीमजीभाई पटेल को नोटा से भी कम वोट मिले। भीमजीभाई को महज 1,596 वोट मिले। जबकि, वाव के 3,997 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। चुनाव मैदान में उतरे छह उम्मीदवारों में भीमजीभाई पटेल को सबसे कम मत मिले।
2017 के चुनाव को कांग्रेस ने जीता
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने भाजपा के शंकर भाई चौधरी को छह हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
2012 में यहां से भाजपा को जीत हासिल हुई थी। भाजपा उम्मीदवार शंकर चौधरी ने कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर को 17 हजार वोटों से हराया था। उस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें से 4 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
इस सीट पर भाजपा सिर्फ दो बार ही जीती
इस सीट पर अब तक कुल 13 चुनाव हो चुके हैं। 13 चुनावों में से 7 बार कांग्रेस को जीत मिली है जबकि भाजपा सिर्फ दो बार 2007 एवं 2012 में इस सीट पर कब्जा करने में सफल रही। बाकी बचे चुनाव अन्य दलों के खाते में गए हैं।
2017 में बनासकांठा जिले की पांच सीटों पर जीती थी कांग्रेस
वाव सीट, बनासकांठा जिले के अंतर्गत आने वाली 9 सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 9 में से 5 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, चार सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।