गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंद्रनील राजगुरु गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने गुजरात में आप में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंद्रनील राजगुरू गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने गुजरात में आप में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हमेशा कांग्रेस के साथ थे, मेरे जाने पर मेरे परिवार को भी मंजूर नहीं था। मैं बीजेपी को हराने के लिए आप में शामिल हुआ था, लेकिन मुझे लगा कि वे बीजेपी की तरह लोगों को गुमराह करते हैं।
विज्ञापन
इस बीच कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया का नाम अहम है।
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोढवाडिया को पोरबंदर से उम्मीदवार बनाया गया है। अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल और गांधीधाम से भरत वी. सोलंकी को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है। इसके अलावा बची हुई 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।