फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dariapur Assembly Seat: भाजपा ने कांग्रेस से छीनी दरियापुर सीट, ओवैसी की पार्टी की जमानत जब्त हुई

Mon, 12 Dec 2022 09:02 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

कांग्रेस ने इस सीट पर मौजूदा MLA ग्यासुद्दीन शेख को उम्मीदवार घोषित किया था। AIMIM ने अपने उम्मीदवार हसन खान पठान को लड़ाया था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। 
विज्ञापन
गुजरात चुनाव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के खाते में गई। 
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में अहमदाबाद जिले की दरियापुर सीट राजनैतिक व ऐतहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण थी। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक ग्यासुद्दीन शेख को इस बार अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, शेख को इस चुनाव में हार झेलनी पड़ी। उन्हें भाजपा के कौशिकभाई जैन ने महज 5,485 वोटों से हरा दिया।
   
2017 में यहां कांग्रेस को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में दरियापुर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने दो चुनाव जिताने वाले विधायक ग्यासुद्दीन शेख को टिकट दिया था। शेख ने इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मंत्री भरत बारोट को छह हजार वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन


मुस्लिम आबादी चुनावों में निभाती है अहम भूमिका 
दरियापुर, गुजरात की उन सीटों में शामिल है जहां मुस्लिम आबादी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाती है। समुदाय का वोट किसी भी पार्टी के लिए जीत हार का कारण बन जाता है। यही कारण है कि कांग्रेस यहां से मुस्लिम समुदाय से आने वाले ग्यासुद्दीन शेख को टिकट देती रही है जो उसे पहले ही लगातार तीन जीत दिला चुके हैं। शेख ने 2007 में पहली बार यहां से चुनाव जीता था। 

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने कौशिकभाई जैन को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर अपने मौजूदा विधायक ग्यासुद्दीन शेख को ही उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अपने उम्मीदवार हसन खान पठान को लड़ाया था जिनकी जमानत जब्त हो गई। पठाने को इस चुनाव में केवल 1,772 वोट ही मिल पाए। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
दरियापुर अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें