फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election 2022: जेपी नड्डा बोले- भाजपा फिर जीतेगी, मेधा पाटकर और राहुल गांधी को बताया गुजरात विरोधी

Thu, 24 Nov 2022 12:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। साथ ही वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। दो चरणों में सभी 182 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों के दिग्गज नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को गुजरात पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि गुजरात इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगा। गुजरात कई क्षेत्रों में विकसित हुआ है, यही कारण है कि लोग फिर से भाजपा को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि मेधा पाटकर हमेशा से विकास विरोधी रही हैं। राहुल गांधी उनके बगल में खड़े हैं। इसका मतलब है कि वह भी गुजरात विरोधी हैं। 
विज्ञापन


4.90 करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल? 
2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 4.90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 2,53,36,610 पुरुष मतदाता और 2,37,51,738 महिला मतदाता हैं। इनमें 27 हजार 943 सर्विस वोटर्स, 4,04,802 दिव्यांग मतदाता वोट डालेंगे। मतदाताओं में 9.8 लाख वोटरों की उम्र 80 साल से अधिक है। इनमें 10 हजार 460 की उम्र 100 साल से ज्यादा हैं। एक हजार 417 थर्ड जेंडर के मतदाता भी इन चुनाव में वोट डाल सकेंगे। चार लाख 61 हजार 494 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

948 लोगों पर एक पोलिंग स्टेशन
इन चुनावों के लिए कुल 51,782 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से 17,506 शहरी और 34,276 ग्रामीण इलाकों में होंगे। हर पोलिंग स्टेशन पर औसतन 948 लोग वोट डालेंगे। करीब 50 फीसदी पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग की जाएगी। कुल 51,782 पोलिंग स्टेशन में से 25,891 पोलिंग स्टेशनों की चुनाव आयोग वेबकास्टिंग करेगा।
विज्ञापन


दो चरणों में होगा मतदान
दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। साथ ही वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। दो चरणों में सभी 182 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के मतदान में 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, दूसरे चरण की वोटिंग में 93 सीटों पर मतदान होगा। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें