गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के लिए आज (3 दिसंबर) को गुजरात पहुंचे, वहां उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। गृहमंत्री ने कहा कि राहुल कहते हैं विकास पागल हो गया है, मुझे उनके दिमाग पर तरस आता है, विकास कभी धीमा हो सकता है, कभी तेज हो सकता है, कभी रुक भी सकता है, पर विकास पागल भी कभी होता है क्या? कोई ये कह दे कि ये (विकास) पागल है तो ऐसा कहने वाले को क्या कहा जाए?
वित्त मंत्री जेटली बोले- जब हिंदुत्व की असली पार्टी मौजूद तो नकली को क्यों चुने जनता?
इससे पहले राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आतंकवादी, आतंकवादी होता है, ना हिंदू होता है, ना मुसलमान होता है, ना ईसाई होता है, उसका कोई मजहब नहीं होता, लेकिन केवल वोट के चक्कर में जात-पात मजहब के आधार पर बांट के ये सरकार बनाना चाहते हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के वक्त भाजपा और नरेंद्र मोदी ने 'गुजरात मॉडल' और वहां के विकास का काफी जिक्र किया था। जिसके बाद अब विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 'विकास पागल हो गया' का नारा दिया है।
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।
Rahul kehte hain vikas pagal ho gaya hai. Mujhe unke dimag par taras aata hai. Vikas kabhi dhima ho sakta hai, kabhi tez ho sakta hai, kabhi ruk sakta hai, par vikas pagal bhi kabhi hota hai? Koi yeh keh de ki ye pagal hai to ye kehne waale ko kya kaha jaaye?: Rajnath Singh pic.twitter.com/Ju0TDBsF8D
— ANI (@ANI) December 3, 2017