दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान कल यानी 9 दिसंबर को होगा। देश की दो बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। 22 सालों से शासन कर रही बीजेपी गुजरात में नाक बचाने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी वहीं कांग्रेस वापस सत्ता पाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना बहा रही है।
चुनाव में अपना पक्ष रखने के लिए दोनों ही पार्टियां एक दूसरे से सवाल जबाव कर रही हैं। चुनाव के क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल के जरिए हमला बोल रहे हैं। आज इसी क्रम में उन्होंने दसवां सवाल किया है। इस सवाल में उन्होंने आदिवासियों की जमीन छीने जाने की बात की है वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि लोगों का जंगल पर अधिकार नहीं रहा है, लाखों जमीन के पट्टे अटके पड़े हैं, बच्चों को न स्कूल मिला है और न लोगों को अस्पताल ही मिला है।
पढ़ें: गुजरात: अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर से बवाल
वहीं बढ़ती बेरोजगारी पर सवाल दागते हुए उन्होंने ये भी लिखा है कि न बेघर को घर मिला है न युवा को रोजगार। उन्होंने मोदी से पूछा है कि कहां गए वनबंधु योजना के 55 हजार करोड़?
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए अपना नौंवा सवाल किया था। इसमें राहुल ने किसानों का जिक्र करते हुए लिखा कि पीएम ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है।
22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब
10 वां सवाल:
आदिवासी से छीनी जमीन
नहीं दिया जंगल पर अधिकार
अटके पड़े हैं लाखों जमीन के पट्टे
न चले स्कूल न मिला अस्पताल
न बेघर को घर न युवा को रोजगार
पलायन ने दिया आदिवासी समाज को तोड़
मोदीजी, कहाँ गए वनबंधु योजना के 55 हजार करोड़?
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 8, 2017