गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में अजान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोक दिया था। मोदी नवसारी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और तब ही पास की एक मस्जिद से अजान की आवाज आई थी। आवाज को सुनकर मोदी ने कुछ देर के लिए बोलना रोक दिया, फिर जैसे ही अजान खत्म हुई तो मोदी ने 'भाईयों-बहनों' बोलकर अपनी बात फिर से शुरू की।
जब मंच पर पीएम मोदी ने की जूनियर मोदी से मुलाकात, वीडियो वायरल
बता दें कि इससे पहले 2016 में पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही हुआ था। जब पीएम खड़गपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तब जैसे ही मोदी को अजान सुनाई दी थी तो वह पांच मिनट तक कुछ नहीं बोले थे। अजान के खत्म होने पर पीएम ने कहा था कि मैं किसी की प्रार्थना में दखल नहीं देना चाहता, इसलिए सोचा कुछ देर रुक जाऊं।
PM Narendra Modi pauses speech during Navsari rally yesterday on hearing the Azaan #GujaratElection2017 pic.twitter.com/MfwN4orIyH
— ANI (@ANI) November 30, 2017