फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में आज पीएम मोदी की चार रैलियां, कांग्रेस होगी निशाने पर

Mon, 04 Dec 2017 08:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए पीएम कल रात को सूरत पहुंचे। वह आज धरमपुर (वलसाड), भावनगर, जूनागढ़ और जामनगर में रैली करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पीएम ने कल भी गुजरात में रैलियों को संबोधित किया था। अपनी सभी रैलियों में पीएम के निशाने पर कांग्रेस रही। मोदी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बचे बवाल का भी जिक्र किया था। मोदी बोले कि कांग्रेस दो भाईयों को आपस में लड़वा रही है।

पीएम मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए पूनावाला, कहा- वंशवाद के खिलाफ लड़ता रहूंगा

यहां पीएम शहजाद पूनावाला और उनके भाई तहसीन पूनावाला का जिक्र कर रहे थे। दरअसल, शहजाद ने अध्यक्ष पद के चुनाव को फिक्स बताकर राहुल की जीत को पक्का बताया था। इसपर शहजाद के भाई तहसीन ने उनसे सभी रिश्ते तोड़ लेने तक की बात कह दी थी। मोदी ने बिना किसी विपक्षी पार्टी का नाम लिए यह भी कहा था कि जिस किसी को बुलेट ट्रेन से दिक्कत है, वह बैलगाड़ी का इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन

  Prime Minister Narendra Modi arrives in Gujarat's Surat. He will address public gatherings in the city tomorrow. #GujaratElection2017 pic.twitter.com/sBWSqopOqO — ANI (@ANI) December 3, 2017

 
विज्ञापन

इसी महीने होने हैं चुनाव

pm modi
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।

यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें