फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के गुजरात दौरे पर PM, आज करेंगे तीन जनसभाएं, हार्दिक पटेल का भी रोड शो

Sun, 03 Dec 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर होंगे। दोनों दिनों में वह कुल सात रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी आज पहली रैली भरूच में सुबह 10.30 पर करेंगे। इसके बाद वह दोपहर के 12.30 बजे सुरेंद्रनगर में लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की आज की तीसरी और आखिरी जनसभा शाम सात बजे राजकोट में होगी।
विज्ञापन


PM मोदी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कांग्रेसी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसके अलावा सूरत में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रोड शो करेंगे। गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विरोध और कांग्रेस के 'सपोर्ट' में खड़े पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी आज सूरत में ही रोडशो करने वाले हैं।

बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें