वहीं विजय रूपाणी ने कहा कि 'चुनाव में विकास जीता और गुजरात जीता। पीएम के काम और नीतियों पर जनता ने भरोसा जताया है। अमित शाह की व्यहू रचना से ही हम ये चुनाव जीते। कांग्रेस ने जातिवाद का सहारा लिया, लेकिन जनता ने कांग्रेस को जवाब दे दिया।'
उन्होंने आगे कहा कि 'मुख्यमंत्री चुनने का फैसला संसदीय बोर्ड की बैठक में ही होगा।'
"I would like to give credit for this victory to the people of Gujarat, also give assurance that in the coming 5 years BJP will work towards what the people of the state want" says Gujarat CM Vijay Rupani pic.twitter.com/YpoQa4R9cH
— ANI (@ANI) December 18, 2017
चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 100 सीट, कांग्रेस को 80 सीट तो वहीं अन्य को 2 सीट पर जीत मिली है।
Latest trends: BJP at 100, Congress+ at 80, NCP at 1 and others 1 #GujaratResults pic.twitter.com/QPIfd2s4Zf
— ANI (@ANI) December 18, 2017
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि राहुल अध्यक्ष पद के तौर पर चुनाव में अपनी पहली पारी में शून्य साबित हुए।
"In his opening innings he scored zero" says Goa CM Manohar Parrikar on #RahulGandhi #ElectionResults pic.twitter.com/CeKxX9HikR
— ANI (@ANI) December 18, 2017
ताजा अपडेट्स के मुताबिक भाजपा ने 83 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और अभी भी 19 सीटों पर आगे चल रही है।
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह बहुत मेहनती हैं और ये उसी का फल है। उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है।
बताया जा रहा है कि पहले फेज में बीजेपी 48 और कांग्रेस को 41 सीटें मिली। वहीं दूसरे फेज भाजपा को 61 और कांग्रेस को 30 सीटें मिली।
गुजरात की राजनीति में एक बार फिर जीत दर्ज कर रही भाजपा ने फिलहाल 43 सीटों पर जीत हासिल की है और 61 सीटों पर आगे चल रही है।
कांग्रेस को गुजरात में समर्थन देने वाले दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने वडगाम सीट से जीत दर्ज की है।
पोरबंदर सीट का नतीजा आ गया है कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया को हराते हुए भाजपा के बाबूभाई बोखिरिया ने जीत दर्ज की है।
#UPDATE Congress's Arjun Modhwadiya loses from Porbandar to BJP's Babubhai Bokhiriya by 1855 votes #GujaratElection2017 pic.twitter.com/iB2pjPS7sm
— ANI (@ANI) December 18, 2017
न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक बीजेपी 105, कांग्रेस 69, भारतीय ट्राइबल पार्टी 2, एनसीपी 1 और अन्य ने 4 सीट आगे चल रही है।
EC Official trends: BJP leading on 105 seats, Congress on 69, Bhartiya Tribal Party on 2, NCP on 1 & Independent candidates on 4 seats. #GujaratElection2017 #GujaratVerdict
— ANI (@ANI) December 18, 2017
बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पार्टी के लिए 150 सीटें आना तो एक मजाक था, लेकिन उन्हें 105 सीटें हासिल करने का पूरा भरोसा था।
जीत की लहर भाजपा के कार्यकर्ताओं में दिखने लगी है। दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई हैं।
Delhi: Party workers celebrate at party HQ, as trends indicate BJP's victory in both Gujarat & Himachal Pradesh #GujaratVerdict #HimachalPradeshElections2017 pic.twitter.com/BDJxPcB6hN
— ANI (@ANI) December 18, 2017
कुछ देर पहले पीछे चल रहे सीएम विजय रुपाणी ने चुनावी मैदान में बेहतरीन वापसी की है। सीएम रुपाणी 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
Vijay Rupani leading by 21,000 votes from Rajkot West #GujaratElection2017
— ANI (@ANI) December 18, 2017
गुजरात में बड़ी जीत की ओर बढ़ती भाजपा के लिए पीएम मोदी ने पहले ही विक्ट्री साइन दिखा दिया है।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives in the Parliament, flashes victory sign. #ElectionResults pic.twitter.com/X508VBydeW
— ANI (@ANI) December 18, 2017
गुजरात चुनाव का पहला नतीजा आया गया है, एलिज ब्रिज सीट पर 70 हजार वोटों से बीजेपी के राकेश शाह जीते हैं।
गुजरात की वीआईपी सीटों में वडगाम भी शामिल है, यहां जिग्नेश मेवाणी आगे चल रहे हैं।
उतार-चढ़ाव के बीच बीजेपी लगातार बढ़त पर चल रही है, बीजेपी 105 सीटों से आगे चल रही है।
बीजेपी एक बार फिर से वापसी करती हुई दिख रही है। रुझानों के मुताबिक बीजेपी पहली बार 100 सीटों के पार पहुंच गई है और वह 104 ,सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव की सरगर्मियों के बीच देश की दो बड़ी पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर जारी है। बीजेपी 98 सीट और कांग्रेस 80 सीट पर आगे चल रही है।
गुजरात सीएम विजयरुपाणी 7600 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
Vijay Rupani leading by 7600 votes from Rajkot West, at the end of Counting round 3 #GujaratElection2017 pic.twitter.com/uOMVC5zwEa
— ANI (@ANI) December 18, 2017
अंकलेश्वर, सूरत पूर्व, ओलपाड, सूरत पश्चिम, नवसारी वो पांच सीटें हैं, जिनपर भाजपा आगे चल रही है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जारी जीत-हार के दौर के बीच बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर का माहौल बना हुआ है। फिलहाल बीजेपी 89 सीट और कांग्रेस 83 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझानों में उलट फेर शुरू हो गई है, क्योंकि बहुमत के स्तर पर पहुंचने के बावजूद कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं सीएम विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम सीट से पीछे चल रहे हैं।
गुजरात की वीआईपी सीटों में देखा जाए तो रुझानों के मुताबिक मेहसाणा से बीजेपी के नितिन पटेल आगे चल रहे हैं। गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी भावनगर सीट में आगे चल रहे हैं। नवसारी में बीजेपी के पीयूष देसाई आगे चल रहे हैं।
BJP's Nitin Bhai Patel leading by 594 votes from Mahesana #GujaratElection2017
— ANI (@ANI) December 18, 2017
भाजपा बहुमत की ओर है, क्योंकि यहां उसे 92 सीटों पर आगे है और कांग्रेस भी 60 सीटों पर आगे है।
EC Official Trends for #GujaratElection2017: BJP leading on 2 seats, Porbandar & Bhavnagar East; Congress also leading on 2 seats, Mandvi & Nadiad.
— ANI (@ANI) December 18, 2017
रुझानों की माने तो गुजरात में भाजपा 52 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस ने 32 पर बढ़त बनाई हुई है।
शुरुआती रुझान के मुताबिक, गुजरात में भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस ने चार पर बढ़त बनाई हुई है।
अहमदाबाद में वोटों की गिनती के लिए पहले बैलेट पेपर बॉक्स खोले गए, वहीं सूरत के पुलिस कमिशनर सतीश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
गुजरात और हिमाचल के नतीजे आने से पहले दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर हवन किया गया। हवन कर रहे लोगों के हाथ में सोनिया-राहुल की फोटोज भी थीं। कुछ पोस्टर्स पर नतीजों से पहले ही राहुल को जीत का बधाई संदेश दिया गया।
अहमदाबाद में वोटों की गिनती की तैयारियां पूरी हो चुकी है, अधिकारी काउंटिंग सेंटर के अंदर पहुंच चुके हैं।
सूरत में सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी में वोटों की गिनती होगी। यहां भी मतगणना आठ बजे शुरू होगी।
वोटों की गिनती आठ बजे शुरू होगी, वडोदरा के पॉलीटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग होगी, वहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम है।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे, पता लगेगा कि बीजेपी लगातार छठी बार सरकार बनाएगी या फिर कांग्रेस का 32 साल का सूखा खत्म होगा। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, इसमें से 120 भाजपा के पास हैं, वहीं 47 सीटें विपक्ष के हिस्से हैं। इसमें कांग्रेस 43, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) की दो और एक-एक जनता दल युनाइटेड (JDU) और निर्दलीय के पास है।
गुजरात में आखिरी बार कांग्रेस की सरकार 1985 में बनी थी, उस वक्त उसे 182 में से 149 सीटें मिली थी। बता दें कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुए थे। मतदान पूरा होने के बाद जितने भी एग्जिट पोल आए, उन सब में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया गया।
एग्जिट पोल्स के अनुसार, गुजरात में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आएगी, वहीं हिमाचल प्रदेश में भी वह कांग्रेस को हरा देगी। एग्जिट पोल्स को दरकिनार करते हुए कांग्रेस अपनी जीत का दावा करती रही है, कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी जीत का दावा कर चुके हैं।
इन्होंने बनाया चुनाव को दिलचस्प: इस बार के चुनाव को तीन अनजान चेहरों ने दिलचस्प बना दिया था। इसमें पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवानी और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर का नाम शामिल है। हालांकि, इस चुनाव में तीनों भाजपा के खिलाफ हैं।