फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोलः गुजरात में जीतकर भी भाजपा के लिए बजी खतरे की घंटी, कांग्रेस फायदे में

Mon, 18 Dec 2017 07:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात चुनाव के बहुप्रतिक्षित ‌एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो चुके हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी एक बार फिर गुजरात फतह करती दिख रही है। एग्जिट पोल के आंकडों के अनुसार भाजपा को गुजरात में स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः सभी एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को एकतरफा बहुमत, कांग्रेस के हाथ खाली

लगभग सभी एग्जिट पोल के परिणामों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है जबकि कांग्रेस पिछली बार की तरह दूसरे नंबर पर ही अटकी हुई है। हालांकि सभी एग्जिट पोल के परिणामों में सीटों का अंतर बना हुआ है कहीं भाजपा को 120 सीट मिलने की भविष्यवाणी की जा रही है तो कहीं 95 सीट। ऐसे में साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी की धुआंधार रैलियां कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष राहुल गांधी की महीनों की मेहनत पर भारी पड़ती दिख रही है।

लेकिन एग्जिट पोल के परिणामों पर गौर करें तो भाजपा के लिए एक झटका देने वाली खबर भी है जो उसके लिए खतरे की घंटी बजा सकती है। 
विज्ञापन

पीछे रहकर भी वोट प्रतिशत में फायदे में दिख रही कांग्रेस

गुजरात चुनावों पर आए तमाम एग्जिट पोल के परिणामों में एक बात साफ नजर आ रही है कि बहुमत पाकर भी भाजपा पहले के मुकाबले वोट प्रतिशत के मामले में नुकसान उठा सकती है। जबकि कांग्रेस इस मामले में फायदा उठाती नजर आ रही है।

सी वोटर के एग्जिट पोल पर गौर करें तो भाजपा को इस बार 47.4 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है जबकि कांग्रेस को 43.3 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद है। अगर इस आंकड़े पर गौर करें तो भाजपा को एक फीसदी कम और कांग्रेस का 4.5 फीसदी वोट ज्यादा मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

पिछली बार कांग्रेस को 38.8 फीसदी वोट मिले थे। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार भी भाजपा को वोट प्रतिशत इस बार घटता दिख रहा है। भाजपा को इस बार पिछली बार से एक फीसदी कम यानि 47 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद है जबकि कांग्रेस को पहले से दो फीसदी ज्यादा यानि 41 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य के हिस्से में 12 फीसदी वोट आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें