उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में बीजेपी का परचम लहरा रहा है। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली परीक्षा में सफलता के तौर पर देखा जा रहा है वहीं भाजपा की इस जीत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बूस्टर के तौर पर भी माना जा रहा है।
शुक्रवार को आए निकाय चुनाव के परिणामों में कांग्रेस को यूपी में जबरदस्त शिकस्त मिली है। यहां तक की कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भी कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। कांग्रेस की इस जबरदस्त शिकस्त के बाद भाजपा के छोटे-बड़े सारे मंत्री राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
पढ़ें: 'शहीद की बेटी' को गुजरात CM की रैली से घसीटकर निकाला बाहर, राहुल बोले- शर्म कीजिए
सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ एक युद्ध छेड़ दिया गया है। इसी कड़ी में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है- देश दे रहा है जवाब, 70 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार और वंशवाद का। उन्होंने आगे लिखा है कि आज कोई झूठ नहीं, लगता है UP की जनता से सारे झूठ और ज़हर का जवाब मिल गया ! अमेठी की दुर्दशा कर गुजरात को छलने आए ? गांधी और सरदार की धरती से जनता-जनार्दन जल्दी ही देगी बाक़ी जवाब।
70 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार और वंशवाद का #देश_दे_रहा_जवाब @OfficeOfRG आज कोई झूठ नहीं?
लगता है UP की जनता से सारे झूठ और ज़हर का जवाब मिल गया !
अमेठी की दुर्दशा कर गुजरात को छलने आए ?
गांधी और सरदार की धरती से जनता-जनार्दन जल्दी ही देगी बाक़ी जवाब।
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) December 2, 2017