फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: डिफेंस एक्सपो में 1000 से ज्यादा कंपनियां करेंगी अपने हथियारों का प्रदर्शन, 100 से ऊपर वैश्विक फर्म भी लेंगी हिस्सा

Wed, 16 Feb 2022 11:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

इस साल डिफेंस एक्सपो गुजरात में गांधीनगर में 10 से 13 मार्च के बीच होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह डिफएक्सपो एक लाख वर्गमीटर क्षेत्र में लगेगा और 1996 में शुरुआत के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन
गुजरात के गांधीनगर में इस साल होगा डिफेंस एक्सपो। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में अगले महीने 12वीं रक्षा प्रदर्शनी (डिफएक्सपो) में रक्षा क्षेत्र के उत्पाद बनाने वाली एक हजार से ज्यादा कंपनियां शामिल होंगी। मजेदार बात यह है कि डिफेंस एक्सपो में 100 से ज्यादा वैश्विक कंपनियां भी अपने हथियारों का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दुनियाभर के 55 देशों ने इस प्रदर्शनी में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, कोरोनावायरस संबंधी यात्रा नियमों में ढील के मद्देनजर अगले कुछ हफ्तों में प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। 

कब होनी है डिफेंस एक्सपो?
इस साल डिफेंस एक्सपो गुजरात में गांधीनगर में 10 से 13 मार्च के बीच होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह डिफएक्सपो एक लाख वर्गमीटर क्षेत्र में लगेगा और 1996 में शुरुआत के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, ‘‘100 से अधिक विदेशी कंपनियों समेत 900 से ज्यादा कंपनियों ने भाग लेने की पुष्टि की है। हम आशा करते हैं कि यह आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। हमें इस चार दिवसीय कार्यक्रम में करीब ढाई सौ सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें