फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: मूंछ रखने पर दलित को मारा ब्लेड, एक हफ्ते में तीसरा हमला

Sat, 07 Oct 2017 10:31 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
moustache
विज्ञापन
गुजरात में दलितों के साथ हो रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब कथित रूप से मूंछों की वजह से 17 साल के लड़के पर ब्लेड से वार किया गया जिसमें उसको सात टांके आए हैं। एक हफ्ते में यह चौथा हमला है जिसमें से तीन में मूंछ को वजह बताया वहीं एक में गरबा देख रहे दलित शख्स को पीट-पीटकर मार डालने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


तीन हमले अहमदाबाद के सनद जिले में हुए हैं जिसका विरोध जताने के लिए वहां के लगभग 300 दलितों ने अपने व्हाट्सअप पर मूंछ वाली फोटो लगा ली है। उसके साथ मिस्टर दलित लिखा है जिसके ऊपर ताज भी लगा हुआ है।

पढ़ें: दलित को पीट-पीटकर मार डाला, कहा था- तुम्हें गरबा देखने का हक नहीं

इससे पहले पीयूष परमार और कुनाल महेरिया पर भी कथित रूप से मूंछ रखने की वजह से हमला हुआ था। जिस लड़के पर अब हमला हुआ उसने बताया कि पीयूष के साथ उसे भी पीटा गया था लेकिन तब उसने शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, लड़के की बहन ने बताया कि उन्होंने पहले यह सोचकर शिकायत नहीं की थी कि वह अभी स्कूल में है और फिर थाने के चक्कर में वक्त खराब होगा। लेकिन अब ब्लेड से हमला होने पर FIR दर्ज करवाई गई। अब दलित कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का भी मन बना लिया है। 
विज्ञापन

गरबा देखने पर पीट-पीटकर मार डाला

दलितों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह फोटो लगाई है।
इससे पहले आनंद जिले में ही एक शख्स को कथित तौर पर ऊंची जाति के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला था। खबरों के मुताबिक, उस शख्स को गरबा देखने के लिए पीटा गया था। जिस शख्स की मौत हुई उसका नाम जयेश सोलंकी था।

खबरों के मुताबिक, जयेश अपने दो दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। तब ही कुछ लोग आए और 'जाति सूचक' बातें करने लगे। शिकायत में लिखवाया गया है कि उन लोगों ने कहा कि दलितों को गरबा देखने का कोई हक नहीं है। इसके बाद कथित तौर पर उन्होंने कुछ और लोगों को बुलाकर जयेश को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें