फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिग्नेश बोले- भाजपा में हार का डर, मेरे चुनाव क्षेत्र में मोदी-शाह कर रहे प्रचार 

Mon, 11 Dec 2017 06:28 PM IST
एजेंसी/ वडगांव (गुजरात) 
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने सोमवार को कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता मेरे विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। मेवानी ने ट्वीट कर कहा 'मुझमें कुछ तो दम होगा! मेरे विधानसभा क्षेत्र वडगाम में योगी आदित्यनाथ, विजय रुपानी, नरेंद्र मोदी, अमित शाह जन सभाएं कर रहे हैं।'
विज्ञापन

  अप्पुन में कुछ तो दम होंगा! मेरे विधानसभा क्षेत्र वडगाममें योगी आदित्यनाथ, विजय रुपानी, नरेन्द्र मोदी, अमित शाह जान सभाएं कर रहे है। हाहाहा — Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) December 11, 2017

उत्तरी गुजरात के वडगांव चुनाव क्षेत्र से मेवानी कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे हैं। मेवानी ने कहा कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये का चेक लेने पर भाजपा उन्हें सांप्रदायिक आधार पर निशाना बना रही है।
विज्ञापन


मेवानी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हार के डर ने भाजपा को विकास के दिखावे से दूर हटने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के ध्रुवीकरण के लिए भाजपा सांप्रदायिक कार्ड का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें