फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: परेशानी में कांग्रेस, पांच पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Sun, 28 Jun 2020 10:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पांच पूर्व विधायक - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले आठ में से पांच विधायकों ने शनिवार को औपचारिक रूप से कमल थाम कर भगवा धारण कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस छोड़ने वाले पांच पूर्व विधायक शनिवार सुबह गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलम् पहुंचे थे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी के साथ एक बंद दरवाजे में बैठक की थी।

बता दें कि गुजरात भाजपा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सभी आठ विधायकों को फोन कर 27 जून को 11 बजे तक कमलम् आने के लिए कहा था। आठ में से पांच ही नेता कमलम् पहुंचे। जो तीन गुजरात भाजपा के मुख्यालय नहीं पहुंचे, उनमें लीमडी से विधायक रहे सोमाभाई पटेल, गढडा से विधायक रहे प्रवीण मारु और डांग से विधायक रहे मंगल गामिल शामिल हैं।

गुजरात भाजपा के मुख्यालय कमलम् में अबदासा से विधायक रहे प्रद्युम्न सिंह जडेजा और चार अन्य पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए। इनमें मोरबी से विधायक रहे बृजेश मिरजा, कपराडा से विधायक रहे जीतू चौधरी, धारी के जेवी काकडिया और करजन से विधायक रहे अक्षय पटेल शामिल हैं।

इन नेताओं ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाधानी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में नेताओं का स्वागत करते हुए वधानी ने कहा कि इनकी मौजूदगी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने रिक्त विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त किया।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पहले पांच और फिर तीन, यानी कुल आठ विधायकों ने विधानसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आठ विधायकों के इस्तीफे के कारण राज्यसभा की दो सीटें जीतने का सपना देख रही कांग्रेस महज एक ही सीट जीत सकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें