फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात सीएम का ऐलान आज, एक ही नाम पर बन रही सहमति

Fri, 05 Aug 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद आज गुजरात को नया सीएम मिल जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आलाकमान को सीएम पद के लिए चार नाम भेजे हैं लेकिन मजे की बात यह है कि किसी भी नाम पर राज्य के सभी 117 विधायक एकमत नहीं हो सके हैं, एक नाम जिस पर सभी की सहमति बनी है, वब खुद अमित शाह का है। अमित शाह अहमदाबाद सिटी से विधायक हैं। अमित शाह को ही राज्य के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नामों को तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं लेकिन इस पर अंतिम फैसला पीएम नरेंद्र मोदी ही लेंगे।
विज्ञापन


अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह ने जो चार नाम पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे हैं उनमें तीन, गुजरात सरकार में वरिष्ठ मंत्री सौरभ पटेल, राज्य बीजेपी अध्यक्ष विजय रुपानी और वरिष्ठ नेता भीखू डलसानिया के हैं। खास बात यह है कि चौथा नाम एक ऐसे नेता का है जो सीएम पद की रेस में नजर नहीं आ रहा है। यह चौथा नाम 'डार्क हॉर्स' हो सकता है। अगर ऐसे किसी नाम का ऐलान सीएम पद के लिए घोषित होता है, तो हैरानी नहीं होगी। हालांकि राजनीतिक गलियारों में नितिन पटेल का नाम सबसे आगे है। बताया जा रहा है कि आनंदीबेन पटेल ने भी नितिन पटेल के नाम की सिफारिश की है।

गुजरात पहुंचेंगे बीजेपी पर्यवेक्षक
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी विधायकों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नितिन गडकरी और महासचिव सरोज पांडे अहमदाबाद पहुंचेंगे। संगठन सचिव वी सतीश पहले ही वहां मौजूद हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय रहा सूना,  गुलजार रहा शाह का आवास

अमित शाह - फोटो : amar ujala
गुरुवार को राज्य में दिनभर राजनीतिक उठापठक होती रही। करीब 10 बजे अमित शाह शहर में पहुंचे तो उन्होंने राज्य बीजेपी के बड़े नेताओं और संघ प्रतिनिधि से मुलाकात की। अमित शाह ने सीएम उम्मीदवार माने जा रहे नितिन पटेल, विजय रुपानी, भीखू डलसानिया से भी मुलाकात की। देर शाम को अमित शाह ने रमनलाल वोरा, मंगू पटेल और जयंती कवाडिया और स्पीकर गणपत वसावा समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। गुरुवार को दिनभर राज्य बीजेपी का मुख्यालय तो सूनसान नजर आया लेकिन अमित शाह का आवास 'कुसुमविला' गुलजार रहा। 
विज्ञापन

बीजेपी के लिए कठिन समय

नितिन पटेल
पाटीदार आंदोलन और उना दलित मामले के बाद राज्य में बीजेपी के लिए मुश्किल परिस्थितियां पैदा हो गई हैं। ऐसे समय में नए सीएम के नाम पर फैसला लेना बीजेपी के लिए आसान नहीं है। पाटीदारों को खुश करने के लिए बीजेपी सौरभ पटेल या नितिन पटेल पर फैसला ले सकती हैं लेकिन दलित वोटों को खुश करने के लिए बीजेपी दलित चेहरे को सीएम उम्मीदवार घोषित कर सकती है। हालांकि दोनों ही तरह से फैसला लेना बीजेपी के लिए आसान नहीं है।

गुजरात के सीएम के नाम का ऐलान शुक्रवार शाम तक हो जाएगा। राज्य के बीजेपी अध्यक्ष दिनेश शर्मा करेंगे। नाम के ऐलान के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उनके साथ होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें