फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल का बड़ा फैसला, जनजातीय क्षेत्र में दो नए पुलों को मंजूरी

Tue, 24 Feb 2026 10:45 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : X/@Bhupendrapbjp
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जनजातीय क्षेत्र नर्मदा जिले के 11 गांवों के 18 हजार से अधिक लोगों को जिला और तहसील मुख्यालय तक आवागमन के लिए आसान कनेक्टिविटी प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस उद्देश्य से नर्मदा जिले में 2 नए पुलों के निर्माण के लिए 302.40 करोड़ रुपए के कार्यों को स्वीकृति दी है। तदनुसार, नर्मदा जिले के रेंगण घाट से रामपुरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 123.13 करोड़ रुपए और शहेराव घाट से तिलकवाड़ा घाट को जोड़ने वाले पुल के लिए 179.27 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

जनजातीय क्षेत्र नर्मदा जिले में इन दो पुलों के निर्माण से उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के तिलकवाड़ा, वासण, रेंगण, रामपुरा, मांगरोल और शहेराव सहित अन्य गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए भी आवागमन सुगम हो जाएगा तथा इन क्षेत्रों से स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों को मानसून के दिनों में भी आने-जाने के लिए बेहतर सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, नांदोद और तिलकवाड़ा तहसील में हर साल चैत्र महीने के दौरान आयोजित होने वाली उत्तरवाहिनी परिक्रमा में आने वाले परिक्रमा यात्रियों को भविष्य में इन दोनों पुलों का लाभ मिलने से कुल 17 किलोमीटर की दूरी कम होगी, साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें