फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की फैक्टरी में बड़ा हादसा: बॉयलर फटने से चार मजदूरों की गई जान; झारखंड के तीन और राजस्थान के एक मृतक

Thu, 15 Oct 2026 06:19 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, गांधीनगर।

सार

गुजरात के गांधीनगर के पास छत्राल जीआईडीसी के फेज-4 में स्थित कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स कंपनी में बॉयलर का नोजल फटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिस पर दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया। मृतकों में तीन मजदूर झारखंड और एक राजस्थान का रहने वाला था।
विज्ञापन
गुजरात में बड़ा हादसा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गांधीनगर के पास छत्राल स्थित एक केमिकल फैक्टरी में बॉयलर का नोजल फटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसा छत्राल जीआईडीसी के फेज-4 में गुरुवार को हुआ। विस्फोट के बाद फैक्टरी में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में जान गंवाने वाले चारों मजदूर प्रवासी थे। इनमें तीन झारखंड और एक राजस्थान का रहने वाला था।
विज्ञापन


रंग बनाने वाली कंपनी में हुआ हादसा
यह घटना कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स नाम की कंपनी में हुई। कंपनी में रंग बनाने का काम होता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बॉयलर का नोजल फटने से विस्फोट हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। हालांकि, हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस, दमकल और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब स्थिति नियंत्रण में है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों में झारखंड के गोड्डा जिले के 42 वर्षीय विनोद कुमार शामिल हैं। झारखंड के दुमका के रहने वाले 25 वर्षीय टेडा कालू देहारी और सिकंदर सखान देहारी की भी मौत हुई है। चौथे मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले लक्ष्मण भील के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें