गुजरात में विधानसभा की आठ सीटों के लिए 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में 81 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया कि अबडासा, लिंबडी, मोरबी, धारी, गढ़दा, कर्जन, डांग और कपराडा सीटों पर कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी थे।
नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आठ सीटों के लिए चुनाव आयोग को 102 नामांकन पत्र मिले थे, जिनमें से सोमवार तक 21 आवेदन वापस ले लिए गए और इसके साथ ही अब 81 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।