फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: बीएसएफ की कार्रवाई, कच्छ के पास मछली पकड़ने वाली सात पाकिस्तान नौकाएं जब्त 

Thu, 17 Feb 2022 08:23 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

बीएसएफ ने पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं द्वारा भारतीय जल सीमा में घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने पाकिस्तानी बोट जब्त कीं (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले के पास भारत-पाक समुद्री सीमा के साथ हरामी नाला क्रीक क्षेत्र में सात पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बरामद किया। ठीक एक हफ्ते पहले 10 फरवरी को बीएसएफ ने इसी इलाके से छह पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा था और ऐसी 11 नावों को जब्त किया था।

विज्ञापन


बीएसएफ ने चलाया अभियान 
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि उसने हरामी नाला में सड़ी मछली के साथ सात और पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया है। इलाके में गहन तलाशी अभियान जारी है। बीएसएफ ने पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं द्वारा भारतीय जल सीमा में घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

जहां भारतीय मछुआरों को क्रीक क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया जाता है, वहीं पाकिस्तानी मछुआरे मछली पकड़ने के लिए भारतीय सीमा में प्रवेश करते हैं। एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि कई बार ऐसे मछुआरे बीएसएफ की गश्ती नौकाओं को देखकर अपनी नौकाओं को छोड़कर पाकिस्तान की ओर भाग जाते हैं। 
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले बीएसएफ की तीन कमांडो टीमों को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से तीन अलग-अलग दिशाओं से एक दलदली इलाके हरामी नाला में घुसपैठियों को पकड़ने के लिए उतारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें