पद्मावती फिल्म पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश के बाद अब गुजरात में भी इस फिल्म पर ग्रहण लग गया है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि फिल्म पद्मावती राजपूतों की भावनाओं को प्रभावित करने वाली फिल्म है। इसलिए इस फिल्म को गुजरात में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पद्मावती विवाद: ट्विंकल के बाद एक और एक्टर के बड़े बोल- 'मुझे अफसोस है कि मैं भारत में रहता हूं'
उन्होंने आगे लिखा है कि हम अपने इतिहास को विकृत होने की अनुमति नहीं दे सकते। हम भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं लेकिन हमारी महान संस्कृति के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाता है।
गर्दन काटने जैसी धमकी के बाद, दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु वाले घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात
इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में इसकी रिलीजिंग से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐतिहासिक तर्कों क साथ छेड़छाड़ की गई है। शिवराज ने कहा था कि ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ कर अगर पद्मावती जी के सम्मान के खिलाफ फिल्म में दृश्यों दिखाए गए हैं तो उस फिल्म का प्रदर्शन मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होगा।
वहीं राजस्थान में भी पद्मावती फिल्म् के प्रदर्शन पर रोक की तैयारी है। सीएम वसुंधरा राजे ने गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया से इस बारे में फीडबैक लिया। साथ ही सीएम राजे ने स्पष्ट किया कि यदि किसी की भावनाओं को इस फिल्म से ठेस पहुंचती है तो उसे प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा।
The Government of Gujarat will not allow #Padmavati - a movie hurting sentiments of Rajputs - to get released in the State. We can’t allow our history to be distorted. We believe in freedom of speech & expression but any foul play with our great culture is not tolerated.
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) November 22, 2017