फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा, राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद

Fri, 27 Nov 2026 10:47 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

गुजरात एटीएस ने शुक्रवार को वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस मिले हैं। एटीएस का बड़ा ऑपरेशन जारी है। हथियारों के स्रोत और सप्लाई की जांच हो रही है।
विज्ञापन
गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात एटीएस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


गुजरात एटीएस अधिकारी ने बताया कि एक बड़ा ऑपरेशन अभी चल रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी, जिसके असम से आने की बात कही जा रही है, उसको वडोदरा में एक बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस बात का पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि यह राइफल कहां से आई थी और इसे किसे सौंपा जाना था।
विज्ञापन


(खबर अपडेट हो रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें