फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वड़ोदरा रैली में बोले राहुल- सत्ता में आए तो पैदा करेंगे रोजगार

Tue, 10 Oct 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात में विधानसभा चुनाव दिसंबर में है। चुनाव प्रचार में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन वड़ोदरा पहुंचे। उन्होंने यहां छात्रों से मुलाकात की और नौकरियों को लेकर आ रही परेशानियों पर बात-चीत की। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार नौकरियां देने में विफल रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो सबसे पहले नौकरियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। राहुल ने पीएम मोदी की स्टार्ट अप योजना को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इससे युवाओं को कोई फायदा नहीं हुआ है। 


इससे पहले राहुल सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने खेढ़ा में एक रैली को संबोधित किया। खेढ़ा में राहुल ने कहा कि जीएसटी से बेरोजगारी बढ़ी है। केंद्र ने बिना किसी से सलाह लिए जीएसटी को लागू कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि ये देश और सरकार सिर्फ पैसे वालों का हो गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी का गुजरात मॉडल फेल, राहुल गांधी ने दिखाए ये 10 आंकड़े

जिसके पास पैसा है उसे शिक्षा, स्वास्थ्य और हक सब मिल रहा है, जिनके पास पैसा नहीं है वो आज लाचार हो चुका है। राहुल ने कहा कि ये सरकार सिर्फ बडे़ व्यापारियों की सरकार है और छोटे व्यापारी भारी घाटे में हैं।  बता दें कि पिछले महीने राहुल ने गुजरात की देवभूमि द्वारका से चुनावी बिगुल फूंका था। राहुल ने द्वारकाधीश के दर्शन किए और फिर द्वारका से रोड शो की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें