फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद

Thu, 19 Nov 2020 06:20 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
BJP Symbol - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात की राजधानी गांधीनगर के सचिवालय में गुरुवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के आठ नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने अबडासा सीट से निर्वाचित प्रद्युम्नसिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मेरजा, करजन से अक्षय पटेल, कपराड़ा से जीतू चौधरी, धारी से जेवी ककाड़िया, गढाड़ा से आत्माराम परमार, डांग से विजय पटेल और लिंब्डी से किरीतसिंह राणा को शपथ दिलवाई।

विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मौजूद थे और उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या अब 111 हो गई है।

उपचुनाव से पहले इन सभी आठ सीटों पर कांग्रेस काबिज थी। जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ मौजूदा विधायकों के पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव की जरूरत थी।
विज्ञापन


इस्तीफा देने वाले आठ लोगों में प्रद्युम्नसिंह जडेजा, बृजेश मेरजा, अक्षय पटेल, जीतू चौधरी और जे वी ककाड़िया शामिल थे। बाद में ये पांचों भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें सत्तारूढ़ दल ने टिकट दिया और आखिरकार इन चुनावों में भी जीत गए। आठों सीटों पर उपचुनाव तीन नवंबर को हुए थे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें