फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव: सूरत के मेघमाया मंदिर में राहुल गांधी ने टेका मत्था

Mon, 13 Nov 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। राहुल अब सूरत में मेघमाया मंदिर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने मत्था टेका है। दरअसल, तीन दिन के दौरे निकले राहुल गांधी लगातार मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इस दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर से की थी। 
विज्ञापन


अक्षरधाम मंदिर स्वामी नारायण पंथ का है और पटेल समुदाय में इसके काफी अनुयायी हैं। इससे पहले राहुल ने रविवार को केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में सबसे भ्रष्ट राज्य गुजरात है। राहुल के मुताबिक सूरत के व्यापारियों ने उन्हें कहा कि पुलिसकर्मी हर दो महीने में उनके पास आते हैं और उनसे रिश्वत की मांग करते हैं। 

पढ़ें: गुजरात चुनावः राहुल ने मंदिर में टेका मत्था, ढाबे पर ली चाय की चुस्की

राहुल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जय शाह की कंपनी 50 हजार से 80 करोड़ की हो गई, जिससे साफ है कि गुजरात में भ्रष्टाचार हद पार कर चुका है। पीएम मोदी की मामले पर चुप्पी को लेकर भी राहुल ने सवाल उठाया और 'उनके ना खाऊंगा और न खाने दूंगा' पर तंज भी कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें