फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक का कांग्रेस को 3 नवंबर तक अल्टीमेटम, कहा- बताइए कैसे देंगे पाटीदारों को आरक्षण

Sun, 29 Oct 2017 08:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने पाटीदार आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


हार्दिक ने शनिवार को ट्वीट  कर कहा कि '3 नवंबर तक कांग्रेस पाटीदार को संवैधानिक आरक्षण कैसे देगी, उस मुद्दे पर अपना स्टेण्ड क्लीयर कर दे नहीं तो अमित शाह जैसा मामला सूरत में होगा।'
  3/11/2017तक कोंग्रेस पाटीदार को संवैधानिक आरक्षण कैसे देंगी,उस मुद्दे पर अपना स्टेण्ड क्लीयर कर दे नहीं तो अमित शाह जैसा मामला सूरत में होगा — Hardik Patel (@HardikPatel_) October 28, 2017
विज्ञापन

बता दें कि कुछ समय पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सूरत दौरे पर पाटीदारों ने जमकर विरोध किया था जिसमें तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुई थी।

चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 18 दिसंबर को मतगणना। 

पढ़ें- गुजरात: अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल, राहुल ने GST को बताया 'गब्बर सिंह टैक्स'    

गुजरात विधानसभा चुनाव को 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव का क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है। वहीं इस बार का आम चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नाक का सवाल बन गया है। फिलहाल गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण को इस बार हार्दिक पटेल बुरी तरह से बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दो महीनो में कई रैलियां कर चुके कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल जन-जन तक अपनी पहुंच बनाने में जुटे हैं। साथ ही उन्होंने जीत के लिए गुजरात के तीन युवा नेताओं पर दांव लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें