भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। सूची में भूज से श्रीमति डॉ. निमाबेन आचार्य तो वहीं डायमंड नगरी सूरत की मांडवी सीट से प्रविणभाई मेरजीभाई चौधरी को टिकट दिया गया है। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।
Second list of 36 BJP candidates for ensuing general election to the legislative assembly of Gujarat 2017 finalised by BJP Central Election Committee. pic.twitter.com/3obbEwqMrj
— BJP (@BJP4India) November 18, 2017
वहीं पार्टी ने 70 प्रत्याशियों के नाम कल ही घोषित किए हैं। इस लिस्ट में मुख्य नाम मुख्यमंत्री विजय रूपानी का है, जो कि राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। नितिनभाई पटेल मेहसाणा से, जीतूभाई वागानी भावनगर पश्चिम से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
इसके अलावा अंजार से श्री वासणभाई आहिर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं वाव से श्री शंकरभाई चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। थराद से श्री परबतभाई पटेल को टिकट दिया गया है। दीयोदर श्री केशाजी चौहाण पर बीजेपी ने भरोसा जताया है।