फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत पर बोलीं स्मृति ईरानी- जो जीता वही सिकंदर

Mon, 18 Dec 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत से जहां कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है वहीं, पार्टी नेताओं ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी नीतियों को दिया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा की जीत के बाद दावा किया ये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही नीतियों पर जनता की मुहर है। आम आदमी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा कायम है। गुजरात में जीत के बावजूद भाजपा की सीटें घटने के सवाल पर स्मृति ईरानी ने यह कहकर बचाव किया कि 'जो जीता वही सिकंदर'।
  "It is a matter of happiness for us, this is the victory of development," says Union Minister Smriti Irani, on a question about Congress giving a tough fight she said, "jo jeeta wohi sikandar. It is victory of every booth worker's hard work & the people who trusted development" pic.twitter.com/oJMQKK45NV — ANI (@ANI) December 18, 2017
विज्ञापन


स्‍मृति ईरानी ने कहा कि यह जीत भाजपा के हर बूथ कार्यकर्ता की जीत है जिसने अपने उम्‍मीदवारों की जीत के लिए रात दिन मेहनत की। बता दें कि गुजरात में जीतने के बाद भी भाजपा की पिछली बार के मुकाबले 15 के करीब सीटें कम मिली हैं, जबकि कांग्रेस को पिछली बार के मुकाबले 21 के करीब सीटें ज्यादा मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें