फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात और राजस्थान पुलिस ने 138 बाल मजदूरों को कराया आजाद

Mon, 30 Dec 2019 06:35 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
138 बाल मजदूरों को छुड़ाया गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात और राजस्थान पुलिस ने रविवार को सूरत से 138 बाल मजदूरों को छुड़ाया है। पुलिस का कहना है कि राजस्थान स्थित एक गैर-सरकारी संगठन के एक सर्वेक्षण के आधार पर राजस्थान और गुजरात पुलिस ने 138 बच्चों को बचाया। इनमें से अधिकांश बच्चे राजस्थान से हैं। काउंसलिंग के बाद उन्हें उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजस्थान और गुजरात बाल अधिकार आयुक्तों के एक दल ने और एक एनजीओ ने संयुक्त रूप से रविवार को सूरत से 10 से 16 साल उम्र के 138 बच्चों को बचाया। अधिकारियों ने बताया कि इन बच्चों को शहर के कपड़ा उद्योग में, होटलों तथा घरेलू कर्मियों के तौर पर काम करने के लिए राजस्थान से लाया गया था। 

एक अधिकारी ने बताया कि इन दलों ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन के साथ यहां पूना इलाके में एक घर पर छापा मारकर बच्चों को निकाला। उन्होंने कहा कि छापे में 12 लोगों को पकड़कर सूरत पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शैलेंद्र पंड्या ने कहा, बचाये गए 138 बच्चों में से 128 राजस्थान के, बाकी झारखंड और उत्तर प्रदेश के हैं।12 लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा पुलिस को सौंप दिया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी लापता हैं। उन्होंने कहा कि अब बच्चों की काउंसलिंग कराके उन्हें तनावमुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें