फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: नवरात्र के पहले दिन बहुचर माता मंदिर पहुंचे अमित शाह, परिवार संग दर्शन कर की पूजा अर्चना

Mon, 16 Oct 2023 04:01 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

इस पावन पर्व पर पहले दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ माता रानी के दर्शन किए। वह गुजरात में बहुचर माता मंदिर पहुंचे। अमित शाह ने मंदिर में अपने परिवार के साथ मां के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
बहुचर माता मंदिर में अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से प्रारंभ हो चुका है, ऐसे में हर मंदिर और गली-गली में झाकियां सज चुकी हैं। वहीं, इस पावन पर्व पर पहले दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ माता रानी के दर्शन किए। वह गुजरात के गांधीनगर स्थित बहुचर माता मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन

 

दर्शन कर की पूजा 
अमित शाह ने मंदिर में अपने परिवार के साथ मां के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। मंदिर में उपस्थित पुजारियों ने उनसे पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई। वीडियो में साफ देखा सकता है कि वह मैहरून रंग का कुर्ता पहने हुए हैं और उनके साथ उनके बेटे जय शाह भी मौजूद हैं। वह गोल्डन रंग का कुर्ता पहने हुए हैं और अपने परिवार के साथ दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
 

कई गरबा कार्यक्रमों में की शिरकत
इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कई गरबा कार्यक्रमों में भी भाग लिया। वह गांधीनगर में सहाय फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'केसरिया गरबा' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गांधीनगर में 'युवा मंडल स्ट्रीट गरबा' कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें