फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद: नशे में धुत कार चालक ने फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

Tue, 03 Nov 2026 01:00 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के अहमदाबाद में देवाश्या स्कूल के सामने फुटपाथ पर सोफा कवर बेच रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। कार से बीयर के टिन मिले हैं।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में फुटपाथ पर सोफा कवर बेच रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस को कार से बीयर के छह टिन मिले हैं। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में देवाश्या स्कूल के सामने फुटपाथ पर दिवाली के त्योहार के लिए सोफा कवर बेचने के दौरान यह हादसा हुआ। डीसीपी ट्रैफिक ईस्ट के अनुसार, दिवाली के त्योहार को देखते हुए एक मां और उनका बेटा फुटपाथ पर सोफा कवर बेच रहे थे। इसी दौरान एक दंपती कार्तिक वसोया और उनकी पत्नी वहां खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी बीच वहां से गुजर रही एक कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




पुलिस ने क्या बताया?
डीसीपी ट्रैफिक ईस्ट ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार से बीयर के छह टिन बरामद किए गए हैं। इस घटना के संबंध में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं। मोटर वाहन अधिनियम (मोटर व्हीकल्स एक्ट) के तहत, ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में इस दुर्घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें