गुजरात के दाहोद जिले में आज तड़के बड़ा हादसा हो गया। करीब एक बजे मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। अधिकारियों ने बताया, यह हादसा मंगल महुदी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इसके चलते रतलाम-मुंबई के बीच रेल यात्रा भी प्रभावित हुई है। वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।