फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: अमरेली में पुल से गिरा ट्रक, 7 लोगों की मौत, 24 घायल 

Sat, 23 Jun 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 गुजरात के अमरेली राजुला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, अमरेली राजुला में भावनगर-सोमनाथ राजमार्ग  जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल से गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 24 लोग घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ भी सकता है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य चलाया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पहले की तुलना में अब सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा जानलेवा साबित हो रही है। ट्रैफिक इतना अधिक बढ़ गया है कि इसकी वजह से देश में रोजाना लगभग 400 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में साल 2015 में 5 लाख एक हजार 423 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 46 हजार 133 लोगों की जान गई। वहीं 2016 में चार लाख 80 हजार 652 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 50 हजार 785 लोगों की जान गई। यानी की 2015 की तुलना में 2016 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में चार फीसदी की कमी तो आई लेकिन मरने वालों के आंकड़े में तीन फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें