फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में किसानों पर फेंके गए गोले, घटना में 10 घायल, 60 लोग हिरासत में

Sun, 01 Apr 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर अपने मालिकाना कब्जे के लिए जुटे किसानों पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। गुजरात के भावनगर में किसानों का एक समूह गुजरात पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा उनकी जमीन लिए जाने से नाराज है। जिसके चलते कई किसान भावनगर के भदवा में नारेबाजी करने लगे। इस मामले को बढ़ता देख पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। 

विज्ञापन


इस घटना में 10 किसान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मामले में 60 किसानों को हिरासत में लिया गया है। चूंकि घटना अभी तुरंत की है इसलिए मामले पर ज्यादा कुछ निकलकर बाहर नहीं आया है।  
 


भावनगर के डीएसपी का कहना है कि स्थिति को देखते हुए इलाके में 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। किसानों की उग्र होती भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के 40 गोले छोड़े गए हैं। वहीं किसानों से बातचीत द्वारा भी मामले को हल करने की कोशिश जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें