फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'The Sabaramati Report': गुजरात में भी 'द साबरमती रिपोर्ट' टैक्स फ्री; ऐसा करने वाला पांचवां भाजपाशासित राज्य

Thu, 21 Nov 2024 12:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अहमदाबाद

सार

गुजरात भाजपा शासित पांचवां राज्य है, जिसने पिछले सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म को कर-मुक्त दर्जा दिया है। इससे पहले राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने फिल्म को कर-मुक्त घोषित किया था।
विज्ञापन
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2002 में हुए गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को गुजरात में कर मुक्त कर दिया गया। गुजरात की भाजपा सरकार ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित हिंदी फिल्म को रियायत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार रात एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के बाद यह फैसला लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने फिल्म की प्रशंसा की
आदेश में बताया गया कि सीएम पटेल ने फिल्म की निर्माता एकता कपूर, दिग्गज बॉलीवुड स्टार जितेंद्र, फिल्म की अभिनेत्री रिद्धि डोगरा और गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के साथ फिल्म देखी। मुख्यमंत्री ने फिल्म की प्रशंसा की है और इसे गुजरात में कर-मुक्त कर दिया।

राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री
गुजरात भाजपा शासित पांचवां राज्य है, जिसने पिछले सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म को कर-मुक्त दर्जा दिया है। इससे पहले राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने फिल्म को कर-मुक्त घोषित किया था।
विज्ञापन


इस घटना पर आधारित फिल्म
27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर कारसेवक थे। इस घटना के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर दंगे भड़क गए थे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने फिल्म की प्रशंसा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें