फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 45 पाकिस्तानी हिंदुओं को हिरासत में लिया गया, वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रुके हुए थे

Sun, 20 Aug 2023 11:44 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

स्थानीय खुफिया ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष धोबी ने बताया कि पाकिस्तान के इन नागरिकों को यहां अकोली गांव से हिरासत में लिया गया और उन्हें वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
 
विज्ञापन
हथकड़ी (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा में हिंदू समुदाय के 45 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि उन पर वीजा समाप्त होने और दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) के लिए उनके आवेदन खारिज कर दिए जाने के बाद अधिक समय तक यहां रहने का आरोप है।
विज्ञापन


स्थानीय खुफिया ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष धोबी ने बताया कि पाकिस्तान के इन नागरिकों को यहां अकोली गांव से हिरासत में लिया गया और उन्हें वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक उत्तराखंड के हरिद्वार घूमने के लिए भारत आए थे। इसेक बाद वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बनासकांठा आए। वे वैध वीजा पर पिछले दो महीने से भारत में थे। वे अधिक समय तक रुके रहे, क्योंकि उनके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। उनका एलटीवी स्वीकृत नहीं हुआ। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि वे पिछले चार-पांच दिनों से बनासकांठा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें