जानकारी के मुताबिक, गुजरात के छह बड़े शहरों अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर और जामनगर में 21 फरवरी को नगर निकाय चुनाव होंगे। इन चुनावों की मतगणना 23 फरवरी को होगी।
डीजीपी भाटिया ने बताया कि चुनाव के दौरान नियमित यूनिट के 25 हजार पुलिसकर्मियों, होमगार्ड के 15 हजार जवानों और राज्य रिजर्व पुलिस बल के 3 हजार पुलिसकर्मियों को सभी छह शहरों में तैनात किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान राज्य में शराब तस्करी जोरों पर है। डीजीपी के मुताबिक, निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद से पुलिस अब तक करीब आठ करोड़ रुपये की शराब जब्त कर चुकी है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पिछले महीने से अब तक 48 हजार से अधिक लाइसेंसधारी शस्त्रों को अस्थायी तौर पर जब्त किया गया है। उनका कहना है कि संवेदनशील मतदान बूथों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी।