गुजरात के आणंद जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल में खाना खाने के बाद 195 लड़कियां बीमार पड़ गईं। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खाने-पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
गुजरात के आणंद जिले के एक हॉस्टल में रहने वाली कम से कम 195 लड़कियां संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़ गईं। शुक्रवार को उनमें से 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कि सभी लड़कियां खतरे से बाहर हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
चिकित्सा अधिकारी ने क्या बताया?
जिला महामारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश पटेल ने कहा, 'वल्लभ विद्यानगर के रनाक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने पिछली रात का खाना खाने के बाद शुक्रवार सुबह से ही उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत की।' उन्होंने बताया कि उनमें से 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है।
उन्होंने आगे कहा कि फ़ूड सेफ्टी अधिकारियों ने हॉस्टल से खाने और पानी के सैंपल इकट्ठा किए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा है।
पहले भी हुई है फूड पॉइजनिंग की घटना
बता दें कि 20 दिन पहले गुजरात के सूरत में फूड पॉइजनिंह की वजह से पांच साल की बच्ची मौत हो गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद पूरे राज्य में जांच अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने 187 रेस्तरां की जांच की, जिनमें 137 जगह गंभीर गंदगी और स्वच्छता संबंधी कमियां मिलीं। इन सभी को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया। खाद्य एवं औषधि नियामक प्रशासन ने कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य से समझौता करने, खाद्य मिलावट करने या खाद्य सुरक्षा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, 15 अगस्त की शाम बच्ची के परिवार ने शीटल रेस्तरां से खाना मंगाया था। अगले दिन परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत खराब हो गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।