फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः कांडला बंदरगाह के पास तेल टैंकर में लगी भयंकर आग, 1 की मौत

Thu, 18 Jan 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के कांडला बंदरगाह में भयंकर आग लगने की खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग राज्य के कच्छ जिले में स्थित कांडला बंदरगाह के पास एक तेल टैंकर में लगी है। 

विज्ञापन


इस हादसे में अब तक एक युवक के मौत होने की खबर है।  घटनास्थल पर आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। हादसे से कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। 
 



गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार (13 जनवरी) को गुजरात के राजकोट में प्रानस्ला गांव में आयोजित राष्ट्र कथा शिविर में आग लगने से 3 लड़कियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें