फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: सितंबर में जीएसटी संग्रह 10 फीसदी बढ़ा, चालू वित्त वर्ष में चौथी बार 1.62 लाख करोड़ के पार

Sun, 01 Oct 2023 03:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्रालय ने बयान के मुताबिक, सितंबर 2023 में जीएसटी संग्रह पिछले साल के इसी महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत अधिक रहा।
विज्ञापन
जीएसटी संग्रह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ा। यह 1.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। चालू वित्त वर्ष में यह चौथा महीना है, जब कर संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। 

विज्ञापन




पिछले महीने सकल जीएसटी राजस्व 1,62,712 करोड़ रुपये रहा था
पिछले महीने सकल जीएसटी राजस्व 1,62,712 करोड़ रुपये रहा था। इसमें केंद्रीय जीएसटी 29,818 करोड़, राज्य जीएसटी 37,657 करोड़, एकीकृत जीएसटी 83,623 करोड़ (माल के आयात पर जमा 41,145 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,613 करोड़ (माल के आयात पर जमा 881 करोड़ रुपये सहित) था।
विज्ञापन


एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में सकल जीएसटी संग्रह 9,92,508 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान औसत मासिक सकल संग्रह 1.65 लाख करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 11 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कही यह बात
वित्त मंत्रालय ने बयान के मुताबिक, सितंबर 2023 में जीएसटी संग्रह पिछले साल के इसी महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत अधिक रहा। घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व सालाना आधार पर 14 फीसदी अधिक रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में यह चौथी बार है कि सकल जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें