वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में जीएसटी बिल पेश किया। चर्चा की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने इसे एक क्रांतिकारी बिल बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू हो जाने के बाद पूरे देश में एक टैक्स प्रणाली लागू हो जाएगी, जिससे विकास को गति मिलेगी। वहीं कांग्रेस की ओर से चर्चा में हिस्सा लेते हुए वीरप्पा मोइली ने इसे बेबी स्टेप बताया। सदन में पीएम नरेंद्र मोदी ,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं। अभी जीएसटी पर चर्चा जारी हैं :
वित्त मंत्री जेटली की खास बातें :
पूरे देश में एक टैक्स प्रणाली होगी : अरुण जेटली
जीएसटी परिषद टैक्स पर फैसला लेगी : अरुण जेटली
जीएसटी पर कानून तैयार हो गए हैं : अरुण जेटली
पढ़ें : स्टाफ को मिलने वाली फ्री लंच-कैब सर्विस पर भी पड़ सकता है GST का असर
अधिकारों का दुरुपयोग ना हो ये ध्यान रखना होगा : अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में जीएसटी बिल पेश किया
कांग्रेस की तरफ से वीरप्पा मोइली ने चर्चा में लिया हिस्सा
राज्यसभा अहम बिलों पर बहस नहीं कर सकती, यह संघीय ढांचे पर प्रहार है : वीरप्पा मोइली
GST में देरी के कारण भारतीयों का 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ :वीरप्पा मोइली
जीएसटी में कई दरें हैं, यह 'एक देश - एक टैक्स' नहीं है : वीरप्पा मोइली
जीएसटी जो पेश किया गया है, परिवर्तनकारी नहीं, बल्कि बेबी स्टेप है : वीरप्पा मोइली
जीएसटी का एन्टी-प्रॉफिटीयरिंग क्लॉज काफी निरंकुश है : वीरप्पा मोइली
जीएसटी अभूतपूर्व बदलाव लाने वाला कदम है : वीरप्पा मोइली
जीएसटी काउंसिल में मूलभूत स्तर पर विरोधाभास है : वीरप्पा मोइली
बीजेपी सांसद उदित राज ने गरीबों के लिए बताया कल्याणकारी
रियल स्टेट में ब्लैकमनी धाराशायी होगा : उदित राज
जीएसटी लाने से पहले पीएम ने सारी तैयारियां की है : उदित राज
जीएसटी देरी से 12 लाख करोड़ का नुकसान नहीं हुआ : उदित राज
कल्याणकारी योजनाएं बनाने में सरकार को होगी आसानी : उदित राज
जीएसटी से टैक्स ऑनलाइन होंगे, जिससे गरीबों को फायदा होगा : उदित राज
जीएसटी के आने से देश में एक टैक्स लगेगा : उदित राज
125 करोड़ देशवासियों के मिलेगा लाभ : उदित राज
पढ़ें : जीएसटी की अंतिम बाधा पार, जानिए आपके लिए कितना फायदेमंद
Adhikaaron ka durupyog na ho ye dhyaan rakhna hoga : FM Jaitley in Lok Sabha #GSTBill
— ANI (@ANI_news) March 29, 2017
Adhikaaron ka durupyog na ho ye dhyaan rakhna hoga : FM Jaitley in Lok Sabha #GSTBill
— ANI (@ANI_news) March 29, 2017
States have pooled in their sovereignty into the GST council, and Centre has done the same:FM Jaitley #GSTBill
— ANI (@ANI_news) March 29, 2017