फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसआई शोधकर्ता: मेघालय में मिले 10 करोड़ साल पुराने सॉरोपॉड डायनासोर के जीवाश्म

Wed, 05 May 2021 04:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के पूर्वोत्तर स्थित जीवाश्म विज्ञान प्रभाग के शोधकर्ताओं ने स्थल के अपने हालिया दौरे के बाद यह निष्कर्ष निकाला
विज्ञापन
डायनासोर - फोटो : CGTN/Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले के पास एक इलाके से करीब 10 करोड़ साल पुराने लंबी गर्दन वाले विशालकाय डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं। इन्हें सॉरोपॉड कहा जाता है। जीएसआई शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह पहली बार है जब इस क्षेत्र में पाए गए संभवत: टाइटैनोसॉरियाई मूल के सॉरपॉड के अवशेष मिले हैं।

विज्ञापन


टाइटैनोसॉरियन मूल के सॉरोपॉड के अवशेष मिलने के मामले में भारत का पांचवां राज्य बना मेघालय
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के पूर्वोत्तर स्थित जीवाश्म विज्ञान प्रभाग के शोधकर्ताओं ने स्थल के अपने हालिया दौरे के बाद यह निष्कर्ष निकाला। सॉरोपॉड की लंबी गर्दन, लंबी पूंछ, शरीर के बाकी हिस्से की तुलना में छोटा सिर, चार मोटी एवं खंभे जैसी टांग होती हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद मेघालय भारत का पांचवां राज्य और पहला पूर्वोत्तर राज्य है जहां टाइटैनोसॉरियन मूल के सॉरोपोड की हड्डियां मिली हैं।
विज्ञापन


जीएसआई में जीवाश्म विज्ञान प्रभाग के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक अरिंदम राय के मुताबिक, मेघालय में जीएसआई को 2001 में भी डायनासोर की हड्डियां मिली थीं, लेकिन उनकी स्थिति इतनी खराब थी कि उनकी पहचान करना मुश्किल था। लेकिन इस बार जिन हड्डियों की पहचान की गई है, वे 2019-2020 और 2020-21 में मिली थीं, जो अनुमानित 10 करोड़ वर्ष पुरानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें