फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नखटोले में हुई दुल्हन की विदाई, सहारा देते नजर आए दूल्हे अक्षय यादव

Tue, 01 May 2018 01:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

टंडौली गांव के प्रधान की बेटी का विवाह जिला पंचायत के सदस्य के बेटे से हुआ। शादी के बाद दूल्हा उड़नखटोले (हेलीकॉप्टर) से अपनी पत्नी को विदा करके ले गया। नगला मोहन गांव की निवासी प्रधान प्रेमवति यादव जिनके पति पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह यादव हैं की बेटी नीतू यादव की शादी 29 अप्रैल को अक्षय यादव के साथ हुई थी।

विज्ञापन


अक्षय नगला गांव रोशन निवासी कुंवर रजनेश यादव के बेटे हैं। रजनेश यादव जिला पंचायत के सदस्य हैं और पूर्व विधायक स्व. तिलक सिंह के बेटे हैं। 30 अप्रैल की सुबह अक्षय यादव अपनी पत्नी मीनाक्षी को हेलीकॉप्टर से विदा करके अपने गांव ले गए। क्षेत्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई हो। ये नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हुए थे।

इसके बाद जब अक्षय दुल्हन के साथ अपने गांव पहुंचे तो वहां भी लोगों की भीड़ जमा थी। वहां मौजूद पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को हेलीकॉप्टर के पास जाने से रोका। इसके बाद दूल्हे अक्षय ने दुल्हन मीनाक्षी के साथ अपने दादा पूर्व गंगीरी विधायक स्व. चौधरी तिलक सिंह यादव की समाधि पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें