इन्सान को स्वच्छ वायु प्रदान करने के उद्देश्य से कुदरत का पोषण और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया इंडिया ग्रीन चैलेंज अभियान नई बुलंदियों पर पहुंच गया है। इससे संबंधित पर्यावरण का झंडा अंटार्कटिका की चोटी पर पहराया गया है।
विज्ञापन
ग्रीन चैलेंज अभियान के तहत पहले से ही जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण के महत्व पर लोगों को जागरूक करने का काम जारी है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए भूपतिराजू अंमिश वर्मा ने सात देशों की सात चोटियों पर सफलतापूर्वक झंडा फहराया। अपने अभियान के अंतिम चरण में वर्मा ने बर्फीले महादेश अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे पर्वत विंशन पर चढ़ाई की।
इस सफलता के बाद वर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के रूप में दुनिया के सामने गंभीर पर्यावरणीय चुनौती है। राज्यसभा सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार ने दुनिया को पर्यावरणीय खतरों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने के लिए ग्रीन इंडिया चैलेंज अभियान की शुरुआत की है। अंमिश ने कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाने और लोगों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने ऊंची-ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़ाई की।