फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नई बुलंदियों पर पहुंचा ग्रीन इंडिया चैलेंज, अंटार्कटिका पर लहराया पर्यावरण का झंडा

Mon, 30 Jan 2023 06:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रीन चैलेंज अभियान के तहत पहले से ही जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण के महत्व पर लोगों को जागरूक करने का काम जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्सान को स्वच्छ वायु प्रदान करने के उद्देश्य से कुदरत का पोषण और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया इंडिया ग्रीन चैलेंज अभियान नई बुलंदियों पर पहुंच गया है। इससे संबंधित पर्यावरण का झंडा अंटार्कटिका की चोटी पर पहराया गया है।
विज्ञापन


ग्रीन चैलेंज अभियान के तहत पहले से ही जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण के महत्व पर लोगों को जागरूक करने का काम जारी है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए भूपतिराजू अंमिश वर्मा ने सात देशों की सात चोटियों पर सफलतापूर्वक झंडा फहराया। अपने अभियान के अंतिम चरण में वर्मा ने बर्फीले महादेश अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे पर्वत विंशन पर चढ़ाई की। 

इस सफलता के बाद वर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के रूप में दुनिया के सामने गंभीर पर्यावरणीय चुनौती है। राज्यसभा सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार ने दुनिया को पर्यावरणीय खतरों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने के लिए ग्रीन इंडिया चैलेंज अभियान की शुरुआत की है। अंमिश ने कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाने और लोगों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने ऊंची-ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें